पंचकूला: रामगढ़ में वन मंडल अधिकारी को धक्का देकर खैर की लकड़ी लेकर जा रहा गाड़ी चालक हुआ फरार, मामला दर्ज
चंडी मंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता विशाल कौशिक वन मंडल अधिकारी मोरनी के द्वारा बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ चौक पर खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी को रोका, गाड़ी को फजलदीन का बेटा जो गांव आसरे वाली का वो चला रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मुझे पहचान लिया और मुझे धक्का देकर अपनी गाड़ी लेकर भाग गया।