पंचकूला: बागवाली के सरकारी स्कूल से स्मार्ट बोर्ड और बैटरी चोरी, मामला दर्ज
गांव बागवाली के सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोर आज स्मार्ट बोर्ड व इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। मौली पुलिस चौंकी को दी शिकायत में स्कूल की ईएसएचएम सुषमा ने बताया कि 27 अप्रैल को जब वह स्कूल पहुंची तो ताला टूटा मिला। अंदर से एक स्मार्ट बोर्ड व इन्वर्टर बैटरी गायब मिली। काफी तलाशी के बाद भी चोरी का कोई सुराग नहीं मिला।