पंचकूला: पीडब्ल्यूडी कालोनी रायपुर रानी से अवैध शराब की 56 बोतलों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी रायपुररानी में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में एक व्यक्ति को अवैध शराब की 56 बोतलों के साथ गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान कर्ण पुत्र प्रकाश के रूप में हुई। मिली जानकारी अनुसार एएसआई सतीश कुमार को सूचना मिली कि रायपुररानी निवासी कर्ण अवैध शराब बेचता करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची।