पंचकूला: बरवाला पावर हाउस के नजदीक अनियंत्रित हुआ लोहे के पाइप से भरा कैंटर, दो व्यक्ति बाल बाल बचे
पंचकूला जिला के बरवाला पावर हाउस के नजदीक आज एक लोहे के पाइप से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी अनुसार कैंटर चालक पंचकूला की तरफ जा रहा था की तभी पावर हाउस के नजदीक अनियंत्रित हो गया और कैंटर में लोड लोहे के पाइप कैंटर के ऊपर से होते हुए सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में ड्राइवर और एक कबाड़ी भी चपेट में आते-आते बचा।