ब्यौहारी: तालाब में नहाने गई महिला की डूबने से मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बरहा टोला गांव में तालाब में नहाने गई 50 वर्षीय चन्द्रवती कोल की डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की और जांच शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू कर दी है।