बांदा:धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन,बांदा में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न, जगह-जगह प्रसाद वितरण व लोकम का आयोजन।जनपद में करीब 200 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।अखिल भारत वर्षीय श्री अयोध्या वासी वैश्य महा सभा महिला संगठन कमेटी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति ने गणेश उत्सव समितियों को सम्मानित किया।विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ दी विदाई, पूरे माहौल में दिखी आस्था और उत्साह।
#गणेश
#bandanews18
#बांदा
#मंदिर
#भक्त
Banda, Banda | Sep 26, 2026