बटियागढ़: सिलापरी घाटी मोड़ पर ट्रक बिगड़ा, छतरपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बाधित
रजपुरा थाना क्षेत्र के सिलापरी गांव के पास घाटी मोड़ पर ट्रक खराब होने से आवागमन बाधित हो गया,छतरपुर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रुक गई बताया जा रहा रविवार सुबह लोड ट्रक का मोड़ पर अचानक एक्सेल टूटने से ट्रक रुक गया,जिससे मार्ग से ट्रक, और हेवी वाहन नही निकल सके और मार्ग अवरुद्ध हुआ