फुलवरिया: माझा गोसाई गांव में जमीनी विवाद पर दो गुट भिड़े, टांगी-गड़ासे से हमला, 14 लोगों पर मामला दर्ज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के माझा गोसाई गांव में जमीन और मक्का का बोझा रखने के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से मिले लिखित शिकायत पर पुलिस ने कुल 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहली प्राथमिकी माधुरी देवी ने दर्ज कराई है। वहीं दूसरी प्राथमिकी भोला यादव ने दर्ज कराई है। जिसमें मारपीट का आरोप लगाया है।