कासगंज: ढोलना कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी और सट्टा पर्ची बरामद
ढोलना कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम तालेवार सिंह पुत्र मोहर सिंह है। आरोपी ढोलना के गांव नगला गोदी का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर सट्टे की खाईबाडी करने का आरोप है। आरोपी के कब्जे से ₹630 की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।