बालोद: भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से 4.95 लाख परिवारों को लाभ, ₹495 करोड़ जारी: चेमन देशमुख
Balod, Balod | Mar 26, 2026 भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बुधवार को 4.95 लाख से अधिक पात्र परिवारों को 495 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए सहायता की जाती है।