प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
दिनांक : 27 अगस्त 2026
............................................
*श्री गुरू संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं के लाभ से लाभुक हुए लाभान्वित*
*बिहारशरीफ प्रखंड के मुरौरा पंचायत स्थित विसकुरबा अनुसूचित जाति टोला में आयोजित हुआ विकास शिविर; विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का मौके पर किया गया त्वरित निष्पादन।*
*श्री गुरू संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत मुरौरा पंचायत के विसकुरबा अनुसूचित जाति टोला में विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सुश्री सारा अशरफ, प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, नालंदा द्वारा की गई।*
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरू संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, नालंदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिहारशरीफ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बिहारशरीफ, शिविर प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
विकास शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति टोला एवं वंचित वर्ग के लोगों तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों एवं योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही निष्पादन किया गया। इस दौरान जन्म प्रमाण-पत्र के 08, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित 27, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना से संबंधित 06, आयुष्मान कार्ड के 06, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 03, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित 08, मनरेगा जॉब कार्ड से संबंधित 05 तथा लोहिया स्वच्छता अभियान से संबंधित 02 आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गई। संबंधित लाभुकों को आवश्यक स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया गया।
अधिकारियों द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में पूरे नालंदा जिले के सभी प्रखंडों में कुल 33 पंचायतों में भी विकास शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में सभी संबंधित विभागों के पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा शिविर प्रभारी उपस्थित रहे। शिविरों के माध्यम से आमजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उनके मामलों के त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की गई।
प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे विकास शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
#PMNarendraModi
#CMSamratChoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Vijay Kumar Choudhary
Bijendra Pd. Yadav, Minister Of Bihar Govt.
Rural Development Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
SC&ST Welfare Dept. of Bihar
#WomenEmpowerment
#बिहार_की_बहनें
#ProsperousBihar
#MOUForSocialChange
#JeevikaDidi
Nalanda, Bihar | Aug 27, 2026