लोहरदगा: मनरेगा लोकपाल इंदु तिवारी ने किस्को में कार्यस्थल का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का दिया निर्देश
मनरेगा लोकपाल इंदु तिवारी ने मंगलवार को जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के बेठठ पंचायत सहीत अन्य पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कूप निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वही बरसात से पूर्व सिंचाई कूप निर्माण कार्य को पूरा करने का दिया निर्देश साथ ही मनरेगा से संचालित योजनाओ में समय पर मजदूरी भुगतान पर जोर दिया।