लोहरदगा: कचहरी रोड में हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, आज किया गया पोस्टमार्टम
लोहरदगा में सोमवार को हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी जिनका आज पोस्टमार्टम किया गया। घटना लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कचहरी रोड की है। मृतकों की पहचान गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के करंज टोली निवासी तिजु उरांव के पुत्र विजय उरांव और गुरदरी थाना क्षेत्र के सामदरी गांव निवासी ललित लकड़ा के पुत्र संजीवन उराँव के रूप में हुई है।