लोहरदगा: टाटी में हाथियों का उत्पात, कई घरों को किया ध्वस्त व फसलों को पहुंचाया नुकसान
जिले में जगली हाथियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात टाटी में जंगली हाथियों का उत्पात देखने को मिला। जंगली हाथीयों के झुंड ने गांव के कई घरों को अपना निशाना बनाया और वहा रखे खाद्य सामग्री को चट कर गए। घरों को ध्वस्त करने के बाद हाथियों ने कई किसानों की खेती को भी नुकसान पहुंचाया है। लोग जान बचाकर इधर उधर भागते रहे।