लोहरदगा: लावागाईं-बाघा स्थित कोयल नदी पर पुल निर्माण हेतु फाउंडेशन कार्य के ब्लास्टिंग हेतु आवश्यक सूचना: विशेष प्रमंडल, लोहरदगा
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखण्ड में लावागाईं दारहाटांड़ से लोहरदगा प्रखण्ड के बाघा जाने वाले पथ में स्थित कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण हेतु फाउंडेशन कार्य के लिए दिनांक 26.06.2024 को समय पूर्वाह्न 11:00 बजे ब्लास्टिंग कार्य किया जायेगा। इसीलिए स्थानीय आमजनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सूचित और सतर्क किया जाता है।