बीकानेर: कलेक्ट्रेट सभागार में निगम व बीडीए के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सोमवार को नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक लेकर ऑनलाइन सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं हो और आय स्रोत बढ़ाने पर फोकस किया जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले शहर, विशेषकर पुराने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, वॉल पेंटिंग व सौंदर्य