रिश्ते हुए शर्मसार #गिरिडीह जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बहू का अपने ही ससुर के साथ प्रेम संबंध था और इस संबंध में सास बाधा बन रही थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सास की हत्या कर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है। #giridih #breakingnews #viralvideos #giridihnews