होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम भाजपा कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक, राज्यसभा सांसद भी शामिल हुईं
भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया विशेष रूप से शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांत देव सिंह की उपस्थिति में की गई। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।