करेड़ा: रा. उ. मा. विद्यालय करेड़ा के छात्रों ने प्रिंसिपल को हटाने और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर स्कूल पर जड़ा ताला
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करेड़ा में सोमवार सुबह विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षकों के रिक्त पद भरने और प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने सुबह 7 बजे विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों, शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ।