वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कई अहम मुद्दों पर बेबाक बयान दिया। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो कुर्ता-पायजामा सिलवाकर गाड़ी में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा लें और खुलकर बैटिंग करें। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का काम धर्म का प्रचार-प्रसार करना है, राजनीति में हस्तक्षेप करना नहीं।
राजभर ने सोनम वांगचुक के मामले पर कहा कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने उचित फैसला लिया। वहीं जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रही कार्रवाई को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी उन्होंने कहा कि कोई सीट किसी की रजिस्ट्री नहीं है, अंतिम फैसला भाजपा नेतृत्व करेगा।
#OmPrakashRajbhar #Shankaracharya #AkhileshYadav #SamajwadiParty #JauharUniversity #SonamWangchuk #Varanasi #UPPolitics #BreakingNews #PoliticalNews #NDA #BJP #LiveVNS #UttarPradesh #Rajbhar
Sadar, Varanasi | Jul 18, 2026