रोह: कुंज गांव से साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, SP के निर्देश पर कई सामान बरामद
Roh, Nawada | Aug 16, 2025 रोह प्रखंड के कुंज गांव में दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। साइबर अपराधी की पहचान कन्हैया कुमार और पिंटू कुमार के रूप में की गई है। इन लोगों के पास से 12 मोबाइल फोन 10 पासबुक 8 एटीएम, 4आधार कार्ड,2 पैन कार्ड एक पहचान पत्र एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। 10:30 बजे शनिवार को जानकारी दी गई।