बिसौली: बिसौली नगर के मदनलाल इंटर कॉलेज गेट से दिनदहाड़े बाइक चोरी, दौड़ लगाकर लौटा युवक तो उड़े होश
Bisauli, Budaun | Apr 11, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी सोनू की बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। सोनू रोजाना की तरह शनिवार को सुबह 6 बजे करीब मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में दौड़ लगाने आया था। बताया जा रहा है कि उसने कॉलेज गेट के पास अपनी बाइक खड़ी की और दौड़ लगाने चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब थी, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।