टीकमगढ़: कसगर की गली:बारिश में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, युवक ने वीडियो वायरल कर गुणवत्ता पर जताई चिंता #jansamasya
नगर पालिका क्षेत्र की कसगर की गली में बारिश के दौरान कराए जा रहे निर्माण कार्य पर एक युवक ने सवाल उठाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। युवक का कहना है कि बारिश के मौसम में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य संभव नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका के कार्यों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है।