सबलगढ़: 81वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी: निरस्त टेंडर पर 42.67 लाख रुपये का भुगतान
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में जनहित, पारदर्शिता और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुरू किया गया जनहित सत्याग्रह 81वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान नगर पालिका की टेंडर प्रक्रिया, कथित भुगतान तथा बिना ठहराव प्रस्ताव और बजट प्रावधान के कराए जा रहे कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाए।