जौनपुर: कल्याणपुर बाजार में व्यापारियों ने मिट्टी ढुलाई के काम के विरोध में किया प्रदर्शन
जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में शनिवार को दोपहर 1 बजे व्यापारियों ने बाजार में दिनों रात ओवरलोड मिट्टी लदे ट्रैक्टरों व डंफरों के चलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से जौनपुर जंक्शन तक एक और रेलवे लाइन के बनाने का काम चल रहा है।