जौनपुर: केराकत पुलिस ने बदमाशों के साथ की मुठभेड़, 2 को किया गिरफ्तार
केराकत कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। शुक्रवार की रात हुए मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरे के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।