संडीला: तेज आंधी और बारिश से आम की फसल हुई तबाह, किसानों की चिंता बढ़ी
कई बार आई तेज आंधी और बारिश ने आम की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के चलते बड़ी संख्या में कच्चे आम पेड़ों से गिर गए, जिससे बागवानों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल से लागत निकालना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।