गुण्डरदेही: विधायक कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ आरोपों पर कांग्रेस ने किया विरोध, रिपोर्टर हनु नायक की गिरफ्तारी की मांग
गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित खबर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कचरू साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रिपोर्टर हनु नायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की