भदवा बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र, विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
रफीगंज। औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत भदवा बाजार स्थित मां भगवती मंदिर परिसर में आयोजित शारदीय नवरात्र महोत्सव धार्मिक उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण, महापूर्णाहुति, कन्या पूजन और रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आचार्य रवीन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि नवरात्र का शुभारंभ कलश स्थापना एवं श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ हुआ। सप्तमी तिथि को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। नवमी को पाठ समापन, महापूर्णाहुति और कुमारी कन्या पूजन संपन्न हुआ। वहीं, विजयादशमी पर रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने मंगल कलश पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एकादशी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ महोत्सव का विधि-विधानपूर्वक समापन हुआ।
मौके पर समिति अध्यक्ष मुन्ना कुमार, उपाध्यक्ष उदय कुमार, सचिव देवानंद कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, उपकोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार सहित मुसाफिर यादव, लक्ष्मी नारायण वर्मा, कृष्णा प्रसाद वर्मा, विजय मेहता, संजय व्यास, सुरेन्द्र वर्मा, जगदम्बा प्रसाद, जगन्नाथ वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, पवन कुमार और विनित कुमार मिश्र समेत अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#BharatCrimeLiveNews #भदवा_बाजार #रफीगंज #शारदीय_नवरात्र #मां_दुर्गा #प्रमोद_कुमार_सिंह #दुर्गा_पूजा #रावण_वध #औरंगाबाद_बिहार