बागली: ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर ₹9 लाख की ठगी के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार, ₹10,000 नगदी बरामद
Bagli, Dewas | Jul 11, 2026 शनिवार शाम 5 कमलापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी शुभम केलूद निवासी चापड़ा के साथ ऑनलाइन बिजनेस का लालच देकर टारगेट पूरा करने के नाम पर लगभग ₹9 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कमलापुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान उक्त प्रकरण में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।