कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, महोबा सांसद की पीएम पर अभद्र टिप्पणी का विरोध
कासगंज में गुरुवार दोपहर 1 बजे भाजपा महिला मोर्चा ने सपा के महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। और सांसद के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी का विरोध किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांसद के बयान की कड़ी निंदा करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।