कोंडागांव: नवीन न्यायिक परिसर में वृक्षारोपण हुआ, न्यायपालिका एवं जिला प्रशासन कोंडागांव ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
न्यायालयीन कर्मचारी आवासीय परिसर के लिए भूमि हस्तांतरण के अवसर पर आज गुरुवार शाम 6 बजे प्रस्तावित परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा भविष्य में हरित एवं सुव्यवस्थित आवासीय परिसर का निर्माण सुनिश्चित करना रहा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी, कलेक्टर श्रीमती नुपूर...