भोगनीपुर: भोगनीपुर तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस
भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने लोगो की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। शनिवार शाम करीब 4 बजे तहसील के अमर कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 185 शिकायतें आई। जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।