अम्बाला: कपड़ा मार्केट में ई-रिक्शा चालक के साथ हुई मारपीट, घायल अवस्था में इलाज कराने पहुंचा सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 15, 2024 कपड़ा मार्केट में एक ई-रिक्शा चालक दीपक ग्रोवर के साथ महिला सहित कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घायल अवस्था में वह इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। दीपक ग्रोवर ने बताया कि बीते कल उसने महिला ई-रिक्शा चालक को इतना ही कहा था कि जाम लगा हुआ है, वह अपने वाहन को थोड़ा आगे कर ले। इसी बात को लेकर आज उसके ऊपर हमला किया गया है।