अम्बाला: भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के कारण के सवाल पर अंबाला में टी-प्वाइंट पर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने गाया गीत
Ambala, Ambala | Mar 14, 2024 अंबाला में टी-प्वाइंट पर गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के कारण के सवाल पर गीत गाया। विज ने कहा कि क्या कब कैसे और क्यों हुआ मुझे कुछ नहीं मालूम, इसके वह 'छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी....' गीत गाने लगे। विज ने भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के सवाल पर यह गीत गाकर साफ़ कर दिया कि जजपा के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।