अम्बाला: सेठी एनक्लेव में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला ने चलाया सर्च अभियान
Ambala, Ambala | Mar 14, 2024 सेठी इन्कलेव कॉलोनी अम्बाला में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला ने जैक डाग को साथ लेकर तलाशी अभियान चलाया। नशे के खिलाफ धर पकड़ के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है और भविष्य में यह तलाशी अभियान संपूर्ण हरियाणा में जारी रहेगा। इस दौरान लोगों से अपील की जा रही है कि अगर कोई नशा बेचता दिखाई दे तो पुलिस को सूचना दें।