एसडीएम लोकेश छापरे ने कहा किसी भी प्रकार की संदिग्ध या भ्रम फैलाने वाली सूचना मिलने पर लोग सीधे प्रशासन को अवगत कराएं। साथ ही क्षेत्र में स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। टीआई नीरज सारवान ने कहा वर्तमान में एआई तकनीक का दुरुपयोग बढ़ रहा है। इसके माध्यम से फर्जी संदेश व भ्रामक वीडियो बनाए जा रहे हैं ।