पलिया: थारू जनजाति की छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला ₹25 हजार का इनामी शिक्षक गाजियाबाद से गिरफ्तार
थाना चंदन चौकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में कई महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सुनील सिंह ग्राम बलेरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत था।