पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गैर जमानती वारंट पर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह 9:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि हत्या, हत्या के प्रयास पुलिस पर हमला समेत अन्य गंभीर कांडों में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए समकालीन अभियान चलाया जा रहा था।