बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने कैंप कार्यालय पर अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंता के साथ विद्युत समस्या पर की बैठक
30 मई शुक्रवार 4 बजे सदर विधायक पलटू राम ने आवास/कैम्प कार्यालय पर नवागत अधीक्षण अभियंता बलरामपुर प्रेमचन्द व अधिशाषी अभियंता अजय सिंह के साथ बैठक किया। उहोंने बिजली आपूर्ति से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर तथा रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दिलाने हेतु गम्भीर रूप से चर्चा किया,इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा बृजेन्द्र तिवारी आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।