तुलसीपुर: बलरामपुर: प्रमुख सचिव परिवहन विभाग अमित गुप्ता ने तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
30 मई शुक्रवार बलरामपुर दौरे पर आए प्रमुख सचिव परिवहन विभाग अमित गुप्ता द्वारा शाम लगभग 7,30 बजे सीएचसी तुलसीपुर का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने वार्ड ,मेडिसिन स्टोर एवं अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था को देखा। इस अवसर पर डीएम पवन अग्रवाल, सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।