बलरामपुर: शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव परिवहन ने आकांक्षी जनपद बलरामपुर का दौरा किया, कार्य प्रगति का निरीक्षण किया
30 मई शुक्रवार शाम 5 बजे प्रमुख सचिव परिवहन एवं नोडल अधिकारी अमित गुप्ता ने आकांक्षी जनपद बलरामपुर का दौरा कर जिले में विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम कलवारी के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र तथा पंचायत भवन का निरीक्षण कर किए गए कार्यों को देखा उन्होंने ग्राम वासियों से वार्ता किया तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का अन्नप्राशन भी किया।