पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से चोरी के 6 मोबाइल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
राजकीय रेल पुलिस ने पटना जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्रियों के मोबाइल व सामान चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन क्लीन के तहत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 6 टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से चोरी की बात