फिल्म अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने आज शनिवार की शाम 5:00 बजे लगभग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गोविंदा ने मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।