हुज़ूर: भोपाल में UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग होगी शुरू, 18 अक्टूबर से होंगे रजिस्ट्रेशन
Huzur, Bhopal | Oct 16, 2024 भोपाल में यूपीएससी और एमपीपीएससी की फ्री कोचिंग शुरू होगी। 18 से 25 अक्टूबर के बीच रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे और '"पहले आओ-पहले पाओ' के हिसाब से युवाओं का चयन होगा। कोचिंग में अधिकारी भी बारी-बारी से पढ़ाएंगे। एनजीओ और स्वयंसेवी लोगों की मदद भी ली जाएगी।