ऊन: शामली जिले में पूर्वी यमुना नहर में छोड़ा गया पानी, पुलों के निर्माण का कार्य अभी भी अधूरा
Un, Shamli | Apr 10, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली से होकर गुजरने वाली पूर्वी यमुना नहर पिछले काफी समय से सूखी हुई थी, क्योंकि शामली जिले में कई स्थानों पर नहर पर पुराने पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण नये पुलों का बनाने का कार्य चल रहा था। हालांकि वर्तमान में नहर में पानी छोड़ दिया गया है, लेकिन जनपद में चल रहा पुलों के निर्माण का कार्य अभी भी अधूरा है।