घाघरा: गणतंत्र दिवस पर अलग वेशभूषा में दिखे घाघरा छठ मोहल्ला निवासी राजू सिंह तोमर, बीडीओ सहित अन्य लोगों ने की प्रशंसा
Ghaghra, Gumla | Jan 26, 2026 घाघरा छठ मोहल्ला निवासी राजू सिंह तोमर गणतंत्र दिवस पर अलग ही अंदाज में दिखे। उनके देश के प्रति जज्बे को देख वीडियो सहित अन्य लोगों ने खूब प्रशंसा किया। प्रातः से ही राजू सिंह तोमर अपने साइकिल पर 11 तिरंगे झंडे और वाद्य यंत्र के साथ लोगों में जोश भरने का काम करते नजर आए। उनकी एक अलग वेशभूषा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।