सदर: अपर पुलिस महानिदेशक ने दिया बयान, कहा- सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Apr 10, 2026 सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करके युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों के लिए उकसाने के सम्बन्ध में जनपद बिजनौर में पंजीकृत अभियोग में आरोपी 02 अभियुक्तों उवैद मलिक एवं जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी को गिरफ्तारी किया गया। वही विदेश में रह रहे 03 अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया गया।