बिजनौर: DAV इंटर कॉलेज के समीप नाले में पड़ा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Jul 18, 2024 बिजनौर में डीएवी इंटर कॉलेज के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। नाले से दुर्गंध आने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान बिजनौर निवासी सोनू के रूप में की है। और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।