बिजनौर: बिजनौर जिला उद्योग केंद्र में तैनात लिपिक अनिल कुमार की नूरपुर मार्ग पर कृष्णा कॉलेज के पास सड़क हादसे में मौत
Bijnor, Bijnor | Jul 17, 2024 बिजनौर में नूरपुर मार्ग स्थित कृष्णा कॉलेज के पास एक स्कूटी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई हादसे में स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान जिला उद्योग केंद्र में तैनात लिपिक अनिल कुमार के रूप में की है। पुलिस का दावा है। कि अनिल कुमार को दौरा पढ़ने से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और स्कूटी पेड़ से जा टकराई उसके बाद उसकी मौत हुई है।